अफीम तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से 1किग्रा 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम मे आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक बिसौली द्वारा मय पुलिस बल के अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को 1 किग्रा 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की ।
उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरुप मादक पदार्थ ब्रिकी एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे, थाना बिसौली पुलिस द्वारा बुधवार 30.01.2024 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 04 अभि0गण राजू पुत्र गोकिल राम निवासी ग्राम अगेई थाना वजीरगज जिला बदायूँ जिसके पास से 500 अवैध अफीम व परिवहन मे प्रयुक्त एक मो0सा0 तथा मुकेश पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ जिसके पास से 450 ग्राम अवैध अफीम, केदार पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम गंज थाना कुवरगाँव जिला बदायूँ जिसके पास से 370 ग्राम अवैध अफीम तथा नाजर पुत्र मेहर सिहं निवासी ग्राम लुहारी थाना बिशारतगंज जिला बरेली जिसके पास से 280 ग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से कुल 1 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम तथा परिवहन मे प्रयुक्त 01 मो0सा0 बरामद हुयी । मो0सा0 के कागजात न होने कारण MV ACT की धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के पास से बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे करीब 16 लाख रुपये है । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/24 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजू, मु0अ0सं0 41/24 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम मुकेश, मु0अ0सं0 42/24 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम केदार तथा मु0अ0सं0 43/24 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम नाजर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0गण उपरोक्त को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago