अवैध तस्करी में संलिप्त पंद्रह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाही से तस्करों में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तस्करो पर बड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से पंद्रह लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में अवैध तस्करी जैसे धंधे को अंजाम देने वाले मनबढ़ किस्म के सक्रिय तस्करों ने राजा वारी गांव के नोमैन्स के समीप एसएसबी के पेट्रोलिंग पार्टी पर पत्थरबाजी की और कुछ देर बाद जवानों के अस्थाई चेक पोस्ट को आग के हवाले कर दिया था जिसे राष्ट्र की परम्परा अखबार ने प्रमुखता से 04 दिसंबर को प्रकाशित किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मंच गया। उच्चाधिकारियों ने बीओपी इंचार्ज से सीमावर्ती क्षेत्र के बारे जानकारी ली और प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर बार्डर एरिया में अवैध तस्करी के रोकथाम व तस्करो के विरुद्ध ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बीती रात क्षेत्र के राजावारी, टढहवा, चटिया, लक्ष्मीपुर खुर्द, ठूठीबारी सहित विभिन्न स्थानों से पंद्रह लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से तस्करी में संलिप्त तस्करो में हड़कंप मच गई है।
इस संबंध में एसओ कंचन राय ने बताया कि अवैध तस्करी में संलिप्त खुशहाल निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, सचिन 18 वर्ष ,अमित यादव 16 वर्ष, मनजीत कुमार 17 वर्ष , संजय निगम 40 वर्ष, तुलसी गुप्ता 38 वर्ष, जय प्रकाश 36 वर्ष, अरविंद पटेल 25 वर्ष , पिंटू गुप्ता 27 वर्ष ,राजेन्द्र पटेल 53 वर्ष, विरेन्द्र पासवान 41 वर्ष निवासी राजवारी, जीतेन्द्र यादव 26 वर्ष निवासी कपरौली निचलौल, संजय चौधरी 33 वर्ष निवासी ठूठीबारी, साधु विश्वकर्मा 21 वर्ष, अवधेश कुमार 40 वर्ष निवासी चटिया को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्र की परम्परा अखबार ने प्रमुखता से 04 दिसंबर को किया था प्रकाशित

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago