36 लाख की ठगी करने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीडीए की जमीन बेचने के नाम पर मर्चेन्ट नेवी के इंजीनियर से की थी धोखाधड़ी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चिलुआताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शातिराना तरीके से मर्चेन्ट नेवी के इंजीनियर से जमीन बेचने के नाम पर जीडीए की जमीन दिखा कर 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पिता पुत्र को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। चिलुआताल थाना पर वादी अखिलेश सिंह जो कि मर्चेन्ट नेवी में इंजीनियर है और शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है, ने मई 2024 को प्रार्थना पत्र दिया और प्रार्थना पत्र में मर्चेन्ट नेवी के इंजीनियर ने बताया कि दो व्यक्तियों के द्वारा मुझे अपने झांसे में लेकर जीडीए की अधिकृत अवैध जमीन दिखाकर बैनामा करने का झांसा देकर 36 लाख रुपये ले लिए हैं। मैंने सारा पैसा बैंक के जरिये दिया है जब मुझे धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो मैंने अपना पैसा वापस मांगा तो दोनों व्यक्तियों ने मुझे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा लिखकर सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार तिवारी को आरोपियों की तलाश की जिम्मेदारी दी। आरोपी पिता पुत्र को मुकदमा लिखने की भनक पहले ही लग गयी थी इसी वजह से दोनो फरार हो गए। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सब इंस्पेक्टर के द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया था साथ ही पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही थी। चिलुआताल पुलिस ने तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार शातिर ठगों को मानबेला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनो आरोपी में पिता शाबान पुत्र असगर अली निवासी फत्तेपुर थाना चिलुआताल और इसका पुत्र मोहम्मद आलमगीर पुत्र शाबान अली निवासी फत्तेपुर थाना चिलुआताल को जेल भेज दिया। इस सफलता में कॉन्स्टेबल
संजीत शाह और कॉन्स्टेबल श्याम यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

30 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

34 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

36 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

2 hours ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

3 hours ago