मादक पदार्थ के तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सी0एन0 सिन्हा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर आलोक कुमार पाठक की टीमव मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्कर रंजीत पुत्र सेवकराम निवासी ग्राम महरूपुर मजरे अकनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को, ग्राम बरियारपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 140 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड़ 14 लाख रूपये) बरामद कर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 108/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उससे एक अज्ञात व्यक्ति ने बरामद स्मैक को ग्राहक तक पहुंचाने एवं उसके बदले में रुपये देने की बात कही थी, जिससे वह उस व्यक्ति के बहकावे/लालच में आकर मकबूलपुर से उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर आया था, तथा वह अज्ञात व्यक्ति उसे बरियारपुर के पास छोड़कर ग्राहक को लाने की बात कह कर चला गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के उक्त कथन की भी गहराई से जांच की जा रही है एवं घटना में अन्य व्यक्तियों के संलिप्तता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

1 hour ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

1 hour ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago