कब्जे से 915 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 91 लाख रुपये) बरामद
बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा )
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,मंगलवार 19 सितम्बर 2023 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनअल इंटेलीजेन्स की मदद से अभियुक्त अकबर अली पुत्र स्व0 रहमत अली निवासी पनिहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को जैदपुर-हरख रोड, टिकरा उस्मा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 915 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 91 लाख रुपये है) बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 402/2023 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त का एक गैंग है जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध मारफीन बेचने का काम करता है। अभियुक्त द्वारा बरामद मारफीन को टिकरा उस्मा निवासी से खरीदकर बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…
पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच में बड़ा मोड़, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अहम…
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी गांव स्थित बघेला नाला पुल उस समय…
धनौती गांव में पसरा मातम: छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत चार शहीद सुखपुरा/बलिया…