सलेमपुर स्टेशन 7 ट्रेनों का ठहराव हुआ स्वीकृत ।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के प्रयास से क्षेत्रीय भाजपा विशेष संसद सत्र के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने के पश्चात उप निदेशक रेलवे बोर्ड राजेश कुमार ने आदेश निर्गत कर 11123/24 ग्वालियर-बरौनी का ठहराव भाटपाररानी रेलवे स्टेशन, 11059 / 60 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस, 18201/02 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस का ठहराव सलेमपुर स्टेशन, 11081/82 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 11037/38 पुणे – गोरखपुर का ठहराव बेल्थरा स्टेशन 15111/12 छपरा-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव रेवती स्टेशन, 19489 / 90 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव भटनी स्टेशन पर शीघ्र किये जाने की स्वीकृति प्रदान किया है।
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव भटनी में किये जाने पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह विशेन ने कहा कि सांसद रविन्दर कुशवाहा का प्रयास सराहनीय है।
वे क्षेत्र के लोगो के प्रति समर्पित रहते है।
7 ट्रेनों के ठहराव पर सलेमपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
बधाई देने वालो में अशोक पाण्डेय,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,बलबीर सिंह दादा,कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,अशोक कुशवाहा,अमित सिंह सिट्टू, जगदीश यादव,मनोज सिंह,अभय तिवारी,सुनील स्नेही,राजेश शाह आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago