बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल के संचालक और उसके तीन साथियों ने अस्पताल में काम करने वाली नर्स से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, फिलहाल चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। थाना क्षेत्र निवासी युवती सूरतगंज में संचालित एम्स अस्पताल में नर्स है युवती का आरोप है कि रविवार देर शाम अस्पताल संचालक डॉक्टर सुधीर वर्मा तथा अस्पताल के ही अन्य सहयोगी महेंद्र, सुनील, साहेब आलम ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। घटना के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। आरोपी डाक्टर अस्पताल बंद करके फरार हैं। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने फ़ोन पर वार्ता करने पर बताया कि डाक्टर द्वारा अपने चैम्बर का दरवाजा बंद कर दिया गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया गया,उनके सहयोगियों ने मेरी कोई मदद नहीं की आगे इस मामले की जांच की जा रही है।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…