गांव में धमकी भरे पोस्टर मिलने के बाद पुलिस व ग्रामीणों की बैठक

चार दिन बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का दिया निर्देश

हर मामले का मुखबिरों के जरिए अनावरण करने वाली पुलिस फेल

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कई गांवों में विगत दिनों से डाका डालने के पोस्टर चिपकाने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिउंटना में विगत चार दिन पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा लूट और डाला डालने की धमकी वाले पोस्टर लगाए गए थे। जिससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई। गांव वाले सुरक्षा के दृष्टिगत अपने स्तर से गस्ती दलों का गठन कर लाठी-डंडे के साथ गांव में रात मे पहरा लगा रहे हैं।
उधर दुधारा पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। गांव में सीसीटीवी न होने से पोस्टर लगाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा पायी। पुलिस का मुखबिर तंत्र काम भी आ रहा है।
घटना के चार दिन बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर दुधारा थाना पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानो, ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक किया गया। जिसमें ठंड के चलते गांवों में बढ़ती चोरी व अन्य अपराधों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि अगर चिउंटना गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो धमकी भरे पोस्टर लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दबोच लिया गया होता। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समितियों को सीटी, टार्च तथा लाठी के साथ रात्रि में गांवों में गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करने का निर्देश दिया। घटनाओ के अनावरण के लिए सभी ग्राम प्रधानों को अपने गांव मे सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया।
इस अवसर गौहर अली, अदील अहमद, राम सागर चौधरी, शिव शंकर, रजनीश यादव, रामसागर चौधरी समेत कई ग्राम प्रधान और चौकीदार उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

9 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

9 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

9 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

9 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago