पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी द्वारा कवयित्री साहित्यकार “डाॅ. प्रभा शर्मा-सागर ” हुई सम्मानित

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा)
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग, द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी विकास सम्मेलन में साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए, नामचीन कवियित्री, साहित्यकार डाॅ. प्रभा शर्मा-सागर को डाॅ महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान प्रो. सत्यदेव पोद्दार, कुलपति त्रिपुरा यूनिवर्सिटी के हाथों प्रदान किया गया। आयोजन मे मुम्बई से सुवर्णा अशोक जाधव, आभा दवे, ज्योति गजभिये के साथ साथ देश के 18 राज्यों से बडी संख्या मे साहित्यकारों,कवियों और कलाकारों ने हिस्सा लिया।
आयोजन मे 10 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। साहित्यिक परिचर्चा हिंदी के प्रचार प्रसार पर,एवं लघुकथा पाठ,कवि सम्मेलन, मुशायरा, गीत-संगीत की प्रस्तुति की गई, जिसमें प्रभा शर्मा एवं साथियों ने महाराष्ट्र गौरव गान (जय जय महाराष्ट्र माझा,गर्जा महाराष्ट्र माझा ,,,,,,, ) प्रस्तुत कर महाराष्ट्र का गौरव बढ़ाया।
प्रभा शर्मा की उपलब्धि पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह, वीरेन्द्र पाठक, डॉ.आर.एम.पाल, डॉ.सचिन सिंह,विनय शर्मा ‘दीप’
योगेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीराम शर्मा,
आर.के.यादव, चंद्रवीर यादव,
बबीता गुप्ता,जयबाला सिंह, सुनीता श्रीवास्तव ने बधाई एवं शुभ कामनायें
प्रदान किया है।

rkpshomnath

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago