कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा, कुरहवा-अहिरौली बाजार निवासी अशोक विश्वकर्मा की जिंदगी बदल दी। कभी फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करने वाले अशोक आज ‘महालक्ष्मी फर्नीचर’ के सफल संचालक हैं और अपने उद्योग के माध्यम से 25 से 30 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्होंने फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी की और बाद में दिल्ली जाकर फर्नीचर निर्माण का प्रशिक्षण व अनुभव प्राप्त किया।
गृह जनपद लौटने के बाद उन्होंने अपना उद्योग शुरू करने का सपना देखा, लेकिन पूंजी की कमी सबसे बड़ी बाधा थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी मिली। उन्होंने ग्राम उद्योग कार्यालय के माध्यम से आवेदन किया, जिसके बाद उनकी परियोजना स्वीकृत हुई और बैंक से 15 लाख रुपये का ऋण मिला।
ऋण मिलने के बाद अशोक ने ‘महालक्ष्मी फर्नीचर’ की स्थापना की। गुणवत्तापूर्ण कार्य और मेहनत के बल पर उनका कारोबार लगातार बढ़ता गया। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान में नियमित रूप से 12 से 13 लोग कार्यरत हैं, जबकि सीजन के दौरान 25 से 30 लोगों को रोजगार मिलता है। उनकी मासिक आय अब 60 हजार से 70 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है।
अशोक का कहना है कि पहले आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन अब परिवार आत्मनिर्भर और खुशहाल जीवन जी रहा है। उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
अशोक विश्वकर्मा की सफलता की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर सीमित संसाधनों वाले लोग भी अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। PMEGP योजना आज आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…