पीएम मोदी बोले – भारत कभी नहीं भूलेगा लोकतंत्र पर हमले के वो काले दिन

नई दिल्ली, (राष्ट्र की परम्परा) आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 की आधी रात को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय शुरू हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के 21 महीनों को आज पूरा देश “संविधान हत्या दिवस” के रूप में याद कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान पर किए गए हमलों को याद करते हुए तीखा हमला बोला और देशवासियों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट साझा कर कहा कि “कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का किस तरह से उल्लंघन किया गया।” उन्होंने कहा कि वह दौर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारमय समयों में से एक था।

मोदी ने लिखा, “आपातकाल के दौरान संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार किया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया और हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया। ऐसा लग रहा था जैसे सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने पूरे लोकतंत्र को बंधक बना लिया हो।”

प्रधानमंत्री ने 42वें संविधान संशोधन को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि यह उस समय की सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का स्पष्ट प्रमाण था, जिसे बाद में जनता पार्टी सरकार ने पलट दिया।

मोदी ने अपने संदेश में उन सभी लोगों को भी सलाम किया जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने लिखा, “वे लोग भारत के कोने-कोने से थे – हर क्षेत्र, हर पृष्ठभूमि और हर विचारधारा से। उनके दिलों में एक ही संकल्प था – भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संविधान में निहित सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वादा किया कि भारत प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा और गरीबों, वंचितों व दलितों के सपनों को साकार करेगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को यह याद रहे कि लोकतंत्र को कमजोर करने के क्या खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

2 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

8 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

1 hour ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

1 hour ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

2 hours ago