कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त: डीजे पर नए नियम लागू, भड़काऊ गानों और मुकाबलों पर पूरी तरह रोक

मेरठ। (राष्ट्र की परम्परा)पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर जल्द ही ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कांवड़ियों की टोली नजर आने लगेगी। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने इस बार खास सख्ती बरती है। विशेषकर यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं।

प्रशासन ने डीजे मुकाबलों, भड़काऊ, फूहड़, जाति या धर्म आधारित गानों पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया है। इसको लेकर मेरठ में डीजे संचालकों के साथ एक अहम बैठक हुई, जिसमें साफ चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर तैनात रहेगी पुलिस टीम
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर मेरठ पुलिस की टीम तैनात रहेगी, जो डीजे वाहनों की ऊंचाई, चौड़ाई और ध्वनि स्तर की जांच करेगी। अगर किसी डीजे का आकार तय सीमा से बड़ा पाया गया तो उसे मौके पर ही खोल दिया जाएगा।

डीजे की झांकी की सीमाएं तय
प्रशासन के अनुसार, डीजे झांकी की अधिकतम चौड़ाई 14 फीट और ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की गई है। ध्वनि स्तर (साउंड लेवल) भी तय मानकों के अनुसार रहेगा ताकि ध्वनि प्रदूषण न फैले।

भड़काऊ गानों और ट्रैफिक जाम पर सख्ती
डीजे पर सिर्फ तयशुदा धार्मिक और शालीन गीत ही बजाए जा सकेंगे। किसी भी प्रकार के भड़काऊ या विवादित गानों पर पूर्ण रोक रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान ट्रैफिक बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीजे संचालकों को दिया गया निर्देश
बैठक में पुलिस ने डीजे मालिकों को साफ तौर पर कहा है कि अगर कोई दबाव डालकर विवादित गाने चलवाने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा,

“कांवड़ यात्रा में पहले डीजे मुकाबलों को लेकर झगड़े हो चुके हैं, जिन पर केस दर्ज हैं। इसलिए इस बार ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।”

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र पर वार?

लेखक: राजेन्द्र शर्मा लेखक: राजेन्द्र शर्मा महिला आरक्षण का रास्ता साफ करने के नाम पर…

7 minutes ago

तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा नहीं, सफलता का आधार: सकारात्मक सोच की असली ताकत

गोंदिया। आधुनिक डिजिटल युग में जहां विज्ञान और तकनीक ने दुनिया को नई दिशा दी…

37 minutes ago

कानपुर: “पापा मेरे शव को हाथ न लगाएं” — प्रियांशु का दर्दनाक सुसाइड नोट, अपमान और तनाव से टूटी जिंदगी

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने…

3 hours ago

MI vs CSK Highlights: चेन्नई की ऐतिहासिक जीत, मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, 103 रन से रौंदा

आईपीएल में एक ऐतिहासिक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों…

4 hours ago

यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में कलीम, 12वीं में पूनम टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 के…

12 hours ago