रिठाला रसायन फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत – रेस्क्यू अभियान जारी


दिल्ली,(RKP NEWS Desk) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार शाम एक रसायन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और दमकल विभाग ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। हादसा रोहिणी सेक्टर-5 क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में हुआ, जहां आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग इतनी भयानक थी कि पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।

डीएफएस प्रमुख ने कहा, “अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। आग में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।”

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में ज्वलनशील रसायनों की उपस्थिति के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मियों को आग बुझाने और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्टरी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

12 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

12 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago