रोड शो के बाद बोले पीएम मोदी, कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने पर सरकार का जोर

अगरतला एजेंसी। एक रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। इस रोड शो के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन में तब्दील हुआ है। ये इस अभियान का ही परिणाम है कि त्रिपुरा जैसा छोटा राज्य भी साफ राज्य के तौर पर उभरा है।

उन्होने कहा कि हवाई अड्डे से जनसभा तक आने के रास्ते में कई लोगों ने अपना प्यार बरसाया है। इस प्यार के लिए त्रिपुरा की जनता का शुक्रिया। जनता का आशीर्वाद बरसना काफी अहम है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण) की शुरुआत की। इस दौरान इन लाभार्थियों का ग्रह प्रवेश कार्यक्रम शुरू किया गया था। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये की राशि इस दिशा में खर्च की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी मजबूती देने पर सरकार काम कर रही है। यहां सात हजार से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं त्रिपुरा में 1000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होगा। यहां आम जनता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा जाएगा। इन केंद्रों में मधुमेह, और कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज भी संभव हो सकेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेघायल दौरे के बाद त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अगरतला में रोड शो भी किया। पीएम मोदी त्रिपुरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे पर राज्यपाल एस एन आर्य, मुख्यमंत्री माणिक साहा, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। हवाई अड्डे से रैली स्थल की तरफ की सड़क के दोनों ओर स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री त्रिपुरा में 4,350 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की है। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के अलावा मेघालय में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

46 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago