Categories: Uncategorized

नगर पंचायत चिरैयाकोट, मार रहा है तमाचा

चिरैयाकोट नगरपंचायत सरकार की योजना को कर रहा है तार तार

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) नगरपंचायत चिरैयाकोट के कमाल चक का मामला है जहाँ नगरपंचायत चिरैयाकोट के, चेयरमैन अपने विकास केआगे भूल गए कि विद्यालय का भी साफ सफाई व काया कल्प करना है। या कमाल चक में कोई विद्यालय भी है जहाँ शौचालय व शोखता बनवाना है लोगो ने बताया कि नगरपंचायत का विकास तो नही हुआ है, बल्की उनका खुद का विकास हुआ है, विकास सरकार की योजना को तार तार कर रहा है । नगरपंचायत चिरैयाकोट, कमाल चक के वार्ड नम्बर दो में स्थित डॉ अम्बेडकर पाठशाला है, जहाँ प्रदेश सरकार दिन रात साफ सफाई से लेकर शौचालय तक के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, वही नगर पंचायत चिरैयाकोट सरकार के मंसूबे पर पानी फेरता नजर आ रहा है। मजे की बात तो यह है कि, आज भी इस विद्यालय में बच्चे अपने घर से सीमेंट,व खाद की बोरी लेकर पढ़ने आते हैं। और धुल में बिछाकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। दिल को झकझोर देने वाली बात तो यह है,कि नगरपंचायत के अध्यक्ष व प्रतिनिधि रामप्रताप यादव कभी विद्यालय की सुध तक लेने नही आये, इसका जीता जागता प्रमाण है कि आज तक विद्यालय में शौचालय नही है कच्छा पांच के बालक व बालिकायें खुले में शौच करने को मजबूर हैं, इतना ही नही टीचर खुद बता रहे हैं कि हम लोग खुद ही इमरजेंसी में खुले में शौच करने को मजबूर होते हैं। इसकी शिकायत कई बार चेयरमैन से किया गया लेकिन प्रतिनिधि रामप्रताप यादव द्वारा अनदेखी कर दिया जाता है। सोचने की बात तो यह है कि क्या मुद्दा लेकर इस गांव में वोट मांगने आएंगे, विद्यालय के हेडमास्टर साहब ने विद्यालय के कायाकल्प को लेकर गम्भीर आरोप लगाया।

Editor CP pandey

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

2 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

2 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

5 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

24 hours ago