मणिपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दो साल बाद पूर्वोत्तर राज्य की पहली यात्रा

71,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से करेंगे मुलाकात

इंफाल(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर पहुँचे। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह पूर्वोत्तर राज्य की उनकी पहली यात्रा है। यह दौरा पाँच राज्यों की तीन दिवसीय यात्रा का हिस्सा है, जिसके दौरान प्रधानमंत्री 71,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इंफाल हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने शनिवार सुबह मिज़ोरम के आइज़ोल से अपने इस दौरे की शुरुआत की, जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया। इस रेल परियोजना से पहली बार मिज़ोरम भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गया है।

चुराचांदपुर में रोड शो और बैठक

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले इंफाल से हेलीकॉप्टर द्वारा कुकी बहुल ज़िले चुराचांदपुर पहुँचने वाले थे। वहाँ 4-5 किलोमीटर लंबा रोड शो करके वे पीस ग्राउंड पहुँचते और मणिपुर में अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता करते। हालाँकि, भारी बारिश के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ और अब प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से चुराचांदपुर की ओर रवाना हुए।

जातीय हिंसा के बाद पहली यात्रा

गौरतलब है कि मई 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित होकर राहत शिविरों में जीवन बिता रहे हैं। हालात को देखते हुए फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) से भी संवाद करेंगे और शांति बहाली की अपील करेंगे।

इंफाल और चुराचांदपुर में अलग-अलग कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य के दोनों प्रमुख समुदायों से संवाद साधने पर केंद्रित है। वे मैतेई बहुल राजधानी इंफाल और कुकी बहुल चुराचांदपुर दोनों जगह कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस दौरे के जरिए न केवल विकास योजनाओं का संदेश दिया जाएगा बल्कि शांति और विश्वास बहाली की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

7 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

7 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

10 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago