PM Kusum योजना : सोलर पम्प बुकिंग 15 दिसम्बर तक, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM Kusum) योजना के तहत किसानों को रियायती दरों पर सोलर पम्प उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि PM Kusum Solar Pump Booking के लिए विभागीय पोर्टल 26 नवम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक का पंजीकरण विभागीय वेबसाइट agriculture.up.nic.in के दर्शन पोर्टल-1 पर अनिवार्य है।

उप निदेशक ने बताया कि किसान “बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹5000 टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होती है। पोर्टल पर जनपदवार 2 एचपी और 3 एचपी सोलर पम्प का लक्ष्य प्रदर्शित होगा। किसान पंजीकरण संख्या अथवा आधार संख्या का उपयोग कर किसी भी सीएससी या सहज जन सेवा केन्द्र से सोलर पम्प का चयन कर सकते हैं।

जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे दर्शन पोर्टल-2 पर पंजीकरण कर कार्यालय से सत्यापन के बाद बुकिंग कर सकते हैं। किसानों का चयन ई-लाटरी प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। इसलिए उप निदेशक ने किसानों से समय पर टोकन मनी जमा कर बुकिंग सुनिश्चित करने की अपील की।

पात्रता व तकनीकी मानक
कृषक के पास क्रियाशील बोरिंग होना अनिवार्य है। 2 एचपी पम्प के लिए 4 इंच, 3 व 5 एचपी के लिए 6 इंच तथा 7.5 व 10 एचपी सोलर पम्प के लिए 8 इंच की बोरिंग आवश्यक है।
जलस्तर के अनुसार उपयुक्त पम्प का चयन किया जाता है—

सतही जलस्तर : 2 एचपी सरफेस सोलर पम्प
50 फीट : 2 एचपी सबमर्सिबल
150 फीट : 3 एचपी
200 फीट : 5 एचपी
300 फीट : 7.5 व 10 एचपी
इन्हीं मानकों के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। योजना किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती, स्थायी और ऊर्जा-संरक्षण आधारित सुविधा प्रदान करती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

5 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

8 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

8 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

8 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

8 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

9 hours ago