पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त पर “पीएम-किसान उत्सव दिवस” मनाया गया

आगरा (राष्ट्र की परम्परा ) कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण “पीएम-किसान उत्सव दिवस” के रूप में देखा और सुना गया। इस अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधि, कृषि अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, संयुक्त निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर देश के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये की सम्मान राशि हस्तांतरित की। आगरा जनपद में 3,12,081 किसानों को 62.42 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त के रूप में प्राप्त हुए। इस दौरान 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और सांवा की मिनी किट वितरित की गई।

डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए हर गांव, किसान और महिला का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.37 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा भी बढ़ाई गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालय और पंचायतों में भी किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के देवेंद्र रावत, हरिओम रावत, संतोष सिकरवार, तपेश जैन, गौरव सोलंकी, नरेश शर्मा, सुनील राजपूत समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

11 hours ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

13 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

14 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

14 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

15 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

15 hours ago