निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे बजाना कानूनी अपराध

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l रेवती कस्बे में धार्मिक आयोजन व जुलूस आदि के दौरान निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे बजाना एक तरफ कानूनी अपराध है। वही यह फैशन और परम्परा बनता जा रहा है। अभी हाल ही में संपन्न हुए दुर्गापूजा के दौरान बज रहे डीजे से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और शिशुओ को हुई। विसर्जन के दिन यह जुलूस जिस मार्ग से गुजर रहा था,उस मार्ग में निवास करने वाले लोग कलेजे थाम कर बैठ जा रहे थे। कुल 22 पूजा कमेटियो में प्रत्येक कमेटी के साथ पीकअप 16 – 16 साउंड सिस्टम तथा बज रहे ऊंचे आवाज में डीजे से लोगो को बहुत परेशानी हुई, परन्तु धार्मिक आयोजन के चलते पुलिस प्रशासन के साथ ही इससे पीड़ित लोग कलेजे थाम कर इस पीड़ा को झेला। दो वर्ष पहले महावीरी झंडा जुलूस के दौरान बलिया पुलिस लाइन से ड्यूटी करने आए एक सिपाही को जान गवाना पड़ा।इस घटना के बाद अपने कार्यकाल में तत्कालिन एसओ शिव मिलन ने डीजे पर पूरी तरह रोक लगायी थी। रेवती सीएचसी के अधीक्षक डा. रोहित रंजन ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण का सबसे अधिक खतरनाक प्रभाव अस्वस्थ वृद्धों और बच्चों पर पड़ता है जिसके चलते उनकी स्मरण शक्ति के साथ साथ श्रवण शक्ति भी प्रभावित होती है।उन्होने बताया कि 90 डेसिबल से अधिक कि तीव्रता पर सुनी जाने वाली ध्वनि हमारे कान की कोशिकाओं एवं उसमे मौजूद फ्लूड को प्रभावित करने के साथ साथ हमें हृदय संबंधी विकार दे सकती है।

रेवती एसएचओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पूजा कमेटियो को हिदायत दिया गया था कि निर्धारित वैल्यूम के तहत ही साउंड सिस्टम का प्रयोग करें। लेकिन इस पर किसी ने अमल नही किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

3 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

11 minutes ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

31 minutes ago

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

1 hour ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

2 hours ago