पौधरोपण पुण्य का कार्य, सभी की भागीदारी आवश्यक: पुष्पा चतुर्वेदी

बृक्षारोपण जन अभियान: माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: की भावना के साथ लगे हजारों पौधे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभादेवी शिक्षण संस्थान के भव्य प्रांगण में ब्लूमिंग बड्स स्कूल के बच्चों ने “माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:” की भावना के साथ बृक्षारोपण जन अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इसमें बच्चों के साथ मिलकर प्रबन्धक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने अलग-अलग तरह के पौधे लगाए। इस दौरान बच्चों ने पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्कूल की सचिव प्रबन्धक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर उपकार, दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए। जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले। जब तक हम इनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक यह हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं हो सकते।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेष त्रिपाठी व अनूप कुमार ने कहा कि पौधों में परमात्मा का वास होता है। उनमें संजीवनी शक्ति है।
इस अभियान में प्रमुख रूप से व्यवस्थापक राजेश कुमार पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, नीलम दुबे, मिथिलेश पांडेय, मीना सिंह, नवनीत मिश्र, सुजीत गौंड, तरुण कुमार, विंध्यवासिनी शुक्ला, मनोज राय, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रीति, तूलिका मिश्रा सहित अकेडमी के हजारों छात्र–छात्राओं व अध्यापकों ने बृक्षारोपण किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

17 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

18 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

18 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

18 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago