आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जमीन बारी गांव सभा में शनिवार को वृक्षारोपण किया गया।
“गांव शहर में अलख जगायें, आओ मिलकर पेड़ लगायें ‘वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जमीन बारी ग्राम प्रधान मोती यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की गई। जमीन बारी ग्रामसभा में कुल 200 पेड़ लगाये जाने का लक्ष्य है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पेड़ जैसे शीशम, नीम, अर्जुन,सफेदा,आंवला,ढीठोर, सागौन,आदि शामिल हैं।
ग्राम प्रधान मोती यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना जरूरी है। सरकार के इस स्वर्णिम अभियान को धरातल पर लाना है। पौधरोपण करना तो महत्वपूर्ण है ही साथ ही पौधों की देखभाल कर तैयार करना हम लोगों की जिम्मेदारी है। ऐसे में सभी लोगों को पौधरोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। पौधे लगाकर पौधों की देखभाल करनी चाहिए। ग्राम प्रधान ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए ग्रामीणों का आह्वान किया। कहा कि पौधे तैयार होकर पर्यावरण संरक्षण करेंगे। इस दौरान पौधरोपण अभियान में जमीन बारी सेक्रेटरी छविनाथ यादव, द्वारा ग्राम प्रधान मोती यादव,ग्राम पंचायत सदस्य बाबूराम यादव,संजय यादव,दिनेश यादव,वंशराज यादव,दयाराम यादव आदि सहित दर्जनों लोगों को शपथ दिलाई गई कि पेड़ो को लगायेगे और इनकी सुरक्षा और देखभाल करेंगे ।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…