पिंक टॉयलेट महिला कर्मचारियों को हक दिलाना मेरी प्राथमिकता -गुंजन वर्मा

पिंक टॉयलेट महिला कर्मचारी संघ की बैठक में महिलाओं ने भरी हुंकार

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश पिक टॉयलेट कर्मचारी महिला संघ की एक आवश्यक बैठक उमराव हाता स्थित आश्रय गृह में संपन्न हुआ, जहां भारी तादात में पिंक टॉयलेट कर्मचारी संघ की महिलाओं ने शिरकत किया। आयोजित बैठक को संबोधित करती हुई संघ की अध्यक्ष गुंजन वर्मा ने कहा कि नगर निगम पिंक टॉयलेट कर्मचारियों को विगत 7 माह से निकालकर इन महिला कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि इन महिला कर्मचारियों की लड़ाई मेरी प्राथमिकता है।
जब तक इन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी पर वापसी नहीं होती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने विगत माह एक आवश्यक बैठक रखकर पिंक टॉयलेट मैं तैनात महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, नगर विकास मंत्री सहित उच्च अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन भेजा। इस मामले को लेकर महिला कर्मचारी काफी आक्रोशित दिखी, उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र हम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक को प्रमुख रूप से सुमन शुक्ला, राजेश्वरी देवी, श्रीदेवी ,प्रीति शहनाज ने भी संबोधित किया।
इस दौरान सपना चौधरी ,कल्पना सुनीता चौरसिया, गोल्डी सिंह, विमला चौरसिया, शिल्पी, कामिनी देवी सुमन अनीता नाग नीलम नाग माया लीलावती नीलम गीता बिंदु पूर्णिमा कमलेश पाल ,सुमन पाल गीता सिंह सुनीता रूपरानी गुप्ता ,सीमा गुप्ता सुषमा, देवकी, रामजानकी, श्रीदेवी प्रीति शहनाज , सीमा सुरपति, बिंदु निषाद, सोनी सिंह, सुमन शुक्ला, सुनीता, विभा निगम, गायत्री, लक्ष्मी, उषा, प्रीति, मीरा, यासमीन, आशा, बेगम आयशा, अनीता वर्मा, रेनू सिंह, ज्योति, प्रीति रावत, शिव देवी, कंचन, प्रीति, सुषमा, शबनम, माया, गौतम, आरती, राम जानकी, सुषमा, देवकी, कमलेश पाल, सुमन पाल, लक्ष्मी तिवारी, प्रियंका गुप्ता मौजूद रहीं संचालन कार्तिक गुप्ता ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago