खड़े ट्रक से भिड़ी पिंक सेवा की बस, महिला कंडक्टर की मौत,10 घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-लखनऊ राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मगहर पुलिस चौकी अन्तर्गत रैना पेपर मिल के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के राप्तीनगर डिपो की पिंक सेवा की बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
जिससे बस में सवार 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हे घायलावस्‍था जिला चिकित्‍सालय ले जाया गया। जहां बस की कंडक्‍टर नेहा यादव की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के राप्‍तीनगर डिपो की पिंक सेवा की एक बस शुक्रवार की भोर लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। अभी वह मगहर के रैना पेपर मिल के पास पहुंची ही थी कि सड़क पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई तथा राहत व बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस से सभी घायल 11 लोगों को जिला अस्‍पताल पहुंचाया। घायलों में बस कंडक्‍टर गोरखपुर जिले के खुर्रमपुर मोहल्‍ला के निवासी रतीश मोहन यादव की 29 वर्षीया पुत्री नेहा यादव ने अस्‍पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जबकि गम्भीर रूप से घायल देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बिन्‍दवलिया निवासी 30 वर्षीय रवि मिश्रा को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सात अन्य घायल जिन्‍हें हल्‍की चोट आई थीं, उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया और दो घायलों का जिला अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त विवरण के अनुसार बस कंडक्‍टर नेहा यादव परिवार में सबसे बड़ी थी और परिवार की सहरा थी। पिता रतीश मोहन यादव छोटा-मोटा काम धंधा करते हैं। वह दो भाई तथा दो बहन थी। वर्ष 2016 में वह रोडवेज में बतौर नियमित कंडक्‍टर भर्ती हुई थी। उनकी मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने सुबह 10:30 बजे मौके पर पहुंचकर घटना की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

10 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

10 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

10 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

10 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

11 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

11 hours ago