शिथिलता के लिये किया आगाह
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 65 प्रकरण हुए प्राप्त, 11 का मौके पर हुआ निस्तारण
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 65 प्रकरणो मे सर्वाधिक पुलिस विभाग के 27, राजस्व विभाग के 17, विकास के 12, शिक्षा के 01 व अन्य विभागों से 08 मामले आये। 11 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष 54 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर सौरभ सिंह, विभिन्न विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…