झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झांसी जिले के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब एक कुएं से महिला के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े बरामद किए गए। यह भयावह दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, टोडी फतेहपुर क्षेत्र के किशोरपुरा गांव निवासी एक किसान ने दोपहर के समय अपने खेत में स्थित कुएं से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की तलाशी कराई। तलाशी के दौरान कुएं से दो बोरे निकाले गए, जिनमें एक महिला के शव के टुकड़े थे।
चौंकाने वाली बात यह रही कि बोरों में महिला का सिर और हाथ-पैर नहीं थे। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव के कुछ हिस्सों को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं, लेकिन अब तक आसपास के थानों में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीण भय के माहौल में हैं। पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित गवाहों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…