पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर

परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था युवक

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक व पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिये। भाटी गांव निवासी 26 वर्षीय सूर्य प्रकाश शुक्रवार की सुबह अपने भाई चंद्र प्रकाश उर्फ मंटू के साले अभय निवासी साहूडीह बड़सरी थाना बांसडीह रोड से अभय की पत्नी 30 वर्षीय किरन को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए मर्यादपुर मऊ ले जा रहा था, अभी वह चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही बाइक पर सवार सूर्य प्रकाश व किरन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वही किरन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल ने पिकअप वाहन व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जैसे ही घटना की जानकारी गांव के लोगों व परिजनों को लगी पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ो की संख्या में परिजनों सहित गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता ओमप्रकाश पंजाब के जलालाबाद में बीएसएफ में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे पुत्र के मौत के बाद से ही ओमप्रकाश व मां कुसुम देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मां कुसुम देवी सबसे यही पूछ रही थी, कि मेरे सूरज को क्या हो गया। अब सूरज को कौन बचाएगा। दहाड़े मार कर यह रोता देख लोगों के आंखों से आंसू आ जा रहे थे। वही सूरज की बहन प्रियंका बार-बार यही कह रही थी कि सूरज अब हम तुमको राखी कैसे बाधेंगे। बाबू मामा किसको कहेगा। यह सुनकर लोगों के कलेजे फट जा रहे थे।

इनसेट

सिकंदरपुर/बलिया
सूर्य प्रकाश अपने बड़े भाई चंद्र प्रकाश के साले की पत्नी 30 वर्षीय किरण देवी पत्नी अभय कुमार को उनके घर साहूडीह बड़सरी थाना बांसडीह से अपने बाइक से लेकर मऊ जनपद के मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। अभी सिकंदरपुर स्थित चेतन किशोर के मैनापुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

इनसेट

मृतक दो भाई व एक बहन में था छोटा

मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बड़े भाई चंद्र प्रकाश उर्फ मंटू व बड़ी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी थी, लेकिन सूर्य प्रकाश की शादी अभी होना बाकी था। मृतक सूर्य प्रकाश के पिता ओम प्रकाश जलालबाद के पंजाब में बीएसएफ के एएसआई के पद पर तैनात थे। वह छुट्टी पर घर आए थे। वही बड़े भाई चंद्र प्रकाश घर पर रह कर कृषि कार्य करते थे। मृतक जिला चिकित्सालय में अप्रेंटिश फार्मासिस्ट का काम करता था।

इनसेट
बेटे के शव को नहीं ले जाने दे रही थी माँ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंची मृतक की मां 52 वर्षीय कुसुम देवी व बहन 30 वर्षीय प्रियंका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मां रोटी-रोटी अचानक बेहोश हो जा रही थी। पानी की छीटा मार कर जब होश में लाया जा रहा था तो वह मृतक के शव को ले जाने से मना करने लग रही थी। यह देख वहा मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

13 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

30 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

41 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

48 minutes ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago