प्रचंड बहुमत से जीतेंगे राजग प्रत्याशी साकेत मिश्र: राज कुमार

श्रावस्ती(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के अन्तर्गत भिनगा विधानसभा क्षेत्र में अपना दल(एस) ने जिलाध्यक्ष महेन्द्र पटेल एडवोकेट की अध्यक्षता कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव (युवामंच) संजीव सिंह राठौर व प्रदेश सचिव (युवा-मंच) अमर सिंह”तरुण” रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी संस्थापक यश:काई डॉ. सोनेलाल पटेल व डॉ. बीआर अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ने किया।
मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार पाल ने राजग गठबंधन के प्रत्याशी साकेत मिश्रा के जीत के प्रति आशान्वित हो सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जात-पांत से ऊपर उठकर अधिक से अधिक मतदान करवाकर राजग गठबंधन के प्रमुख सहयोगी होने की जिम्मेदारी निभाने एवं उन्हें भारी बहुमत दिलाने के लिए अनेक सुझाव देते हुए निर्देशित किया।
इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अजय आर्य ने अंग वस्त्र एवं भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव बंटी शर्मा “रवि” द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रहलाद पटेल प्रदेश सचिव, राजीव वर्मा क्षेत्रीय सचिव, हरीश कुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, दिनेश पाठक (जिला उपाध्यक्ष गण) बंटी शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, बलिराम पटेल, नन्द कुमार पटेल (जिला महासचिव गण), शिव पाल वर्मा (कोषाध्यक्ष), श्रवण कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा(विधानसभा अध्यक्ष गण), दीप चन्द्र वर्मा, विकास वर्मा, अरविन्द वर्मा अवधेश वर्मा (जिलाध्यक्ष मंचगण), प्रताप पटेल, माधव राम वर्मा (जिला सचिव), लक्ष्मी देवी कश्यप जिलाध्यक्ष महिला मंच, मोनू जायसवाल नगर अध्यक्ष, धर्मेंद्र वर्मा, विश्वम्भर मौर्य सहित जनपद के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से राजग गठबंधन के प्रत्याशी साकेत मिश्र की सरलता, सज्जनता, शालीनता एवं विकासवादी सोच की सराहना करते उन्हे प्रचंड बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 minutes ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago