Categories: Uncategorized

दवा विक्रेता हुआ साइबर ठगी का शिकार, लोगों में भय व्याप्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। इन दिनों साइबर अपराधी ग्राहकों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑन-लाइन ठगी कर ग्राहकों के खाता को खोखला बना दे रहे हैं।कुछ ऐसा ही मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार निवासी आदर्श नाथ उर्फ अंगद प्रजापति पुत्र सीता राम के साथ घटित हुआ है।जिसका पीड़ित ने ऑन-लाइन शिकायत व जनसुनवाई में लिखित देकर न्याय कि गुहार लगाई है। प्राप्त समाचार के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार निवासी आदर्श नाथ उर्फ अंगद प्रजापति बागापार स्थित चौराहे पर दवा विक्रेता है। जिनके मोबाइल नम्बर 9721642622 पर साइबर ठगी करने वाले का मोबाइल नम्बर 7808038302 से दिन में करीब 1,30 बजे फोन आया कि आप के खाते का केवाईसी करना है। न कराने पर खाता बन्द हो जाएगा। जिसे देख आदर्श ने कागजात का नम्बर देने से इनकार कर दिया। फिर दूसरे दिन उसी नम्बर से वीडियो कॉल आया तो दवा विक्रेता ने बिना कुछ समझे कुछ बातों को स्वीकार किया। इतने में उसके खाते से 57,400 सन्तावन हजार चार सौ रुपये गायब होने का मिनटों में मोबाइल पर मैसेज देख दवा विक्रेता घबड़ा गया। अपने ऊपर बीती घटना को कुछ लोगो से बताया लोगो ने तत्काल कोतवाली पहुंच कर ऑन-लाइन ठगी हुए घटना की शिकायत दर्ज कराने की पीड़ित को सलाह दी। जिसपर आदर्श प्रजापति ने कोतवाली महराजगंज पहुंच कर जन सुनवाई व साइबर ऑनलाइन संख्या 33103250031887 शिकायत को दर्ज कराया है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगो मे भय व्याप्त है। इस घटना के होने से चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

7 minutes ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

3 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

6 hours ago