फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्महां बाजार की रहने वाली एक महिला अपने पति से मोबाइल पर तकरार के बाद देर रात छत की कुंडी से फंदा से लटक कर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।उधर सूचना मिलते ही सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात किया।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी टोला बेल्महां बाजार निवासिनी जरीना खातून 25 वर्ष पत्नी अकबर अली सोमवार देर रात अपने पति अकबर से मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान नाराज हो कर अपने कमरे में सो गई। आधी रात के उपरांत परिजन सेहरी के लिए खाना पकाने के लिए जरीना को आवाज लगाने लगे।लेकिन काफी आवाज लगाने के बाद जब कोई अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई,तो परिजन खिड़की से देखा तो जरीना छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। शोर गुल सुनकर मौके पर आस पास के लोग जुट गए।घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की तहकीकात किया।वही घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बघौचघाट थाने पर पहुंच कर मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी।पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।मृतका की कोई संतान नहीं है।उसका पति अकबर चार माह पूर्व विदेश कमाने के लिए गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago