महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मैनहवां और बहादुरी के सिवान में स्थित कर्बला पर जाने वाले मार्ग पर सिंचाई परियोजना विभाग ने नहर बना दिया। जहां एक तरफ मोहर्रम के दिन कर्बले पर आधा दर्जन गांव के हजारों लोग ताजिया जुलूस लिए लेकर पहुंचते हैं वहीं भव्य मेला भी लगता है। रास्ते में नहर विभाग द्वारा पुलिया न बनाने के कारण लोगों मे आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मोहर्रम के दिन उक्त कर्बलें पर महुआरी, अमवा, मैनाहवा, लालपुर, गोपालपुर, बहादुरी समेत आधे दर्जन से अधिक गांव वाले अपनी ताजिया जुलूस लेकर वहां पहुंचते हैं। जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। बताया जा रहा है कि नहर परियोजना विभाग द्वारा नहर बनाने के बाद विगत तीन वर्षों से अस्थाई रास्ते के सहारे लोग वहां जाते है जो जोखिम भरा है ,जबकि 06 जुलाई को मुहर्रम है।
इस संबंध में ताजियादार कमेटी के जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया है। इस मामले में नहर विभाग पर आरोप लगाया जा रहा है कि तीन वर्षों से नहर पर पुलिया नहीं बना है। ऐसे में तजियादार कमेटी अध्यक्ष कमरुद्दीन पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान रमेश सिंह, राजू जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, अमरेश कुमार यादव समाजसेवी राम भरत प्रजापति, रामजतन पासवान, अनिल सिंह, राजू वर्मा, मदनलाल गुप्ता, डा अच्छेलाल चौरसिया,जाकिर अली समेत कई लोगों ने कर्बले पर जाने हेतु पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…