बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना खैरीघाट के क्षेत्र मुनीमपुर कलां गांव में एक परिवार पर शुक्रवार की सुबह दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह की किरण के समय चीख पुकार और मातम में बदल गई। खबर है कि थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कलां गांव निवासी आलम आरा पत्नी जिब्राइल उम्र लगभग 35 वर्ष, तथा ग्यारह वर्षीय बेटा इस्लाम अली करंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मां बेटे अपने घर के एक कमरे में मौजूद थे जहां कमरे में रखा फराटा पंखा में अचानक बिजली का करंट आ गया और जिस कारण दोनों लोग करंट की चपेट में आ गये जिससे दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस सम्बन्ध में खैरी घाट थाना प्रभारी सूरज राना से बात करने पर बताया कि सूचना मिली है मौके की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…