गाय के गोबर और छुट्टा पशु से परेशान जनता ने किया प्रदर्शन

सड़क पर ही बना रखा है गौशाला व रिक्शा स्टैंड, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 -25 में नगर निगम ने प्रदेश में अव्वल स्थान लाकर सुर्खियां बटोर रहा है वहीं वार्ड नंबर 62 माया बाजार की जनता गाय ,गोबर ,छुट्टा पशु और सड़क पर बने अवैध स्टैंड से परेशान होकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि माया बाजार नियर मॉडर्न कान्वेंट स्कूल शिव मंदिर के पास रास्ते में गाय ,बछड़ा बांधकर रास्ता अवरोध कर दिया जा रहा है जिससे महिलाएं बच्चे बुजुर्ग और मरीज को आने जाने में दिक्कत होती है । इतना ही नहीं सड़क पर अवैध रिक्शा स्टैंड भी बना रखा गया है इससे रास्ता सकरा हो जा रहा है और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लेवल पर पार्षद व अधिकारियों से की गई, लेकिन सभी ने अनसुनी कर दी है। इस समस्या से आए दिन वार्ड वासियों को जूझना पड़ा है। गाय बछड़ा बधाने वाले से जब विरोध दर्ज कराया जाता है तो वह गाली गुप्ता और फौजदारी हो जाता है, बुधवार को इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल महामंत्री मनोज श्रीवास्तव को मौके पर बुलाया गया उन्हें लिखित शिकायत देकर अवगत कराया है। मीडिया से बात करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे ही स्थानीय लोगों ने मुझे सूचना दी मैं तत्काल मौके पर पहुंचा हूं और इन लोगों की समस्याओं को लेकर नगर निगम के उच्च अधिकारियों और महापौर से बात करके समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। गाय बछड़ा बनने वाले व्यक्ति से भी अनुरोध किया गया है कि वह रास्ते में गाय बछड़ा ना बांधे इससे गंदगी हो रही है और स्वच्छता अभियान पर भी इसका फर्क पड़ सकता है, इसलिए जनता से सहयोग करने की अपील की गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

25 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

46 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

50 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

1 hour ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

1 hour ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

1 hour ago