बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनसंघ से राजनीतिक यात्रा शुरू कर भाजपा के जिला संगठन में विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले पं. सुधाकर मिश्र का निधन शनिवार की शाम 89 वर्ष की उम्र में हो गया। जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करने के साथ ही समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पं. मिश्र की शव यात्रा रविवार को शहर के मिश्र नेउरी से निकली, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मूल रूप से सदर तहसील क्षेत्र के रिकनीछपरा गांव निवासी पं. सुधाकर मिश्र आदर्श इंटर कालेज मझौवां में अध्यापक होने के बाद भी राजनीति में सक्रिय रहे। जनसंघ के टिकट पर 1969 और 1974 में द्वाबा विधानसभा (अब बैरिया) सीट से चुनाव लड़ चुके पं. सुधाकर मिश्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पं. कलराज मिश्र के करीबियों में से एक थे। भाजपा के कई बार जिला मंत्री और मंत्री रहे पं. मिश्र बेलहरी ब्लाक के उप प्रमुख पद को भी सुशोभित कर चुके थे। जनसंघी पं. मिश्र के निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उनके मिश्र नेउरी आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंच गये। वहीं, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद स्वरूप शुक्ल, नकुल चौबे, भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, दिनेश तिवारी, सुनील सिंह, दयानंद उपाध्याय, संजय सिंह, मनोज चौबे इत्यादि ने पं. मिश्र के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उनकी स्मृतियों को नमन किया। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने पं. मिश्र के निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। कहा कि मिश्रा जी का संघर्ष और उनकी नि:स्वार्थ सेवा हमें हमेशा प्रेरित करेगी। पं. मिश्र का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर किया गया, जहां ज्येष्ठ पुत्र रत्नाकर मिश्र ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, देवेन्द्र यादव व विजय बहादुर सिंह, राजनाथ पांडेय, पियरौटा प्रधान रणंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, गिरीश तिवारी, राजेश ओझा, प्रदीप शुक्ल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…