धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर पटीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। खरौनी गांव निवासी विजय शंकर उर्फ भोला वर्मा तथा जितेन्द्र वर्मा के बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा हैं। शनिवार को दिन में कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों का आपसी बातचीत के बाद लिखित समझौता करा दिया। समझौता के बाद शाम को घर वापस लौटने के बाद जितेन्द्र वर्मा ने परिजनों व अन्य लोगों के साथ धारदार हथियार (टांगी), लाठी से भोला वर्मा 30 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी ले गई, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल भोला की तहरीर पर खरौनी गांव निवासी जितेन्द्र वर्मा, रमाशंकर वर्मा, उमाशंकर वर्मा तथा प्रदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। वही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

3 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

4 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

4 hours ago