अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने दिया एक दूसरे को मुबारकबाद

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के पुराने चौक पर स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। जैसा कि पहले से समय तय था कि ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह के प्रांगण में प्रातः काल 6:00 बजे अदा की जाएगी, उसी के अनुसार फजर की नमाज के बाद लोग ईदगाह में इकट्ठा होने लगे जैसे ही 6:00 बजा लोग नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह के अंदर जाकर कतार लगाकर खड़े हो गए। ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाने वाले पेसीमॉम जकीउर रहमान गाजी ने लोगों को नियत बांधने का तरीका बताया । इसके बाद 2 रकात ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई, नमाज पढ़ने के बाद लोग ईदगाह से बाहर निकलकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए, इस बीच लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर तथा गले से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दिया ।
वही छोटे-छोटे बच्चे खेल खिलौनों की खरीदारी करते नजर आए सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदीन पाण्डेय, सीईओ सगड़ी व एसडीएम सगड़ी सहित बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात थी । इस बीच नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, हाजी मोहम्मद आरिफ, डॉक्टर ओमैर मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद आसिफ, डॉ हसीब वदूद अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद जैद, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आसीफ, शाह सद्दाम सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

4 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

4 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

4 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

4 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

4 hours ago