जनपद में साँख्यिकी दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय जनपद देवरिया में बृहस्पतिवार को साँख्यिकी दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी(बी) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। वर्ष 2023 में सॉख्यिकी दिवस का विषय वस्तु “राष्ट्रीय इण्टीकेटर के साथ राज्य इण्टीकेटर में सतत् विकास के लक्ष्य का अध्ययन” है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (बी) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के महान् सांख्यिकीविद् और वैज्ञानिक प्रो० प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का जन्म कोलकाता में 29 जून 1893 में हुआ था। प्रो0 महालनोबिस ने सांख्यिकी में नव प्रयोग कर सूत्रों को अत्यन्त सरल बनाया एवं व्यवहारिक रूप में प्रयोग किया। सतत् विकास में गरीबी, भुखमरी पर्यावरण, शिक्षा आदि का विकास किया जाना है।
डा0 मनोज कुमार पाण्डेय, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि अर्थ एवं संख्या विभाग के महत्वपूर्ण कार्यो में प्रो० महालनोबिस के सिद्धान्तों / सूत्रों का प्रयोग राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक इत्यादि में किया जाता है। कार्यक्रम को राजेश कुमार, अपर सॉख्यिकीय अधिकारी एवं राहुल शंकर राय अपर सॉख्यिकीय अधिकारी ने सम्बोधित किया ।
उक्त कार्यक्रम में संतोष कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक, अश्वनी बरिष्ठ सहायक (जी०सी०), राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, अनीश कुमार खरवार उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago