पर्यावरण व जल संरक्षण पर चौपाल का आयोजन कर चर्चा परिचर्चा किया गया

वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का वृक्षारोपण रोपण किया गया

वृक्षारोपित वृक्षों को संरक्षित करने का सामुहिक संकल्प लिया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर (बाबागंज) परिसर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर वृक्ष गंगा अभियान कार्यक्रम आरंभ किया। जिसमें समूचे विकासखंड के विद्यालय , मठ-मंदिर , देवालय , सरोवर व जलाशय के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उन्हें स्थानीय जन सहयोग से संरक्षित करने का सामुहिक संकल्प लिया। समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण भी किया गया।
देव संस्कृति इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित चौपाल में उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए वन रेंज अधिकारी चर्दा के पंकज कुमार ने कहा की सीमावर्ती इलाकों में वृक्षारोपण का महाअभियान विभागीय स्तर से तय हुआ है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर जन सहयोग से रोपित कर उन्हें संरक्षित किये जाने की आवश्यकता है ताकि पर्यावरण मानवानुकूल बना रह सके।आवाहन करते हुए वन रेंज अधिकारी ने कहा की वृक्षारोपण महाअभियान में सभी संगठन के लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता करें तभी वृक्षा रोपण लक्ष्य की पूर्णता हो सकेगी। उन्होंने कहा की हरे वृक्षों का कटान किसी भी दशा में नही होने दिया जाएगा इसके लिए विभाग कटिबद्व है।विद्यालय प्रबंधक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की गायत्री परिवार , संघ परिवार , जय गुरुदेव परिवार , कबीरपंथ , किसान परिषद आदि धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से बीते दो दशक से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व स्थानीय स्तर पर उनके संरक्षण करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,अब इसमें जन सहयोग की आवश्यकता है तभी पर्यावरण व जल संरक्षित हो सकेगा और मानव जीवन सुखमय हो सकेगा।माँ राजेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट संयोजक राज त्रिपाठी ने कहा की वृक्षारोपण महाअभियान में संगठन की ओर से हर संभव सहयोग करने की योजना बनाई गई है साथ ही जल संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पत्रकार धीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद् बृज नरेश श्रीवास्तव ने कहा की सीमावर्ती इलाकों में अधिकाधिक संख्या में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उन्हें संरक्षित किये जाने की आवश्यकता है इसके लिए गाँव-गाँव मे सामुहिक जन जागरण अभियान चलाया जाना जन हित मे होगा।आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाउपाध्यक्ष प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव , राम प्रकट वर्मा , वरिष्ठ पत्रकार रामजी सोनी , समाजसेवी डीबी सिंह , सतीश मिश्र आदि ने भी चौपाल को संबोधित कर वृक्ष गंगा महाअभियान की सफलता के लिए हर सम्भव सहयोग की बात कही।समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में धर्माचार्य शास्त्री रवि शर्मा ने वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ वृक्ष गंगा अभियान की सफलता के लिए सामुहिक शपथ दिलाई।
विद्यालय परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

54 minutes ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

2 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

2 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

2 hours ago