एक पक्षीय कार्यवाही से पुलिस से लोगो का उठ रहा विश्वास

अंधेर नगरी चौपट राजा कहावत को चरितार्थ करते दिख रही:बनकटा पुलिस

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) यह एक ताजा एवं अनोखा मामला जो सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा थाना के अंतर्गत आने वाले इंगुरी सराय ग्राम पंचायत के निवासी का बताया जा रहा है ।
प्राप्त समाचार के मुताबिक स्थानीय बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय ग्राम सभा के इंगुरी सराय गांव में दो पट्टीदारों में आपसी बटवारे को ले कर पुराना विवाद चला आ रहा था कि इसी बीच ही पट्टीदारों के द्वारा चोरी छिपे शिसम के पेड़ को काट लिए जाने की घटना को अंजाम दे दिया गया है। पीड़ित ने बताया है। कि जब वह बनकटा थाने में अपनी बात रखने एवं करवाई के लिए दरख्वास्त दिया तब थाने के लोगों के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न कर हम पीड़ित को ही धारा 151 के तहत मुकदमा कायम कर चालान कर दिया गया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि हमारे उपर पुलिस द्वारा एक तरफा एवं अन्याय पूर्ण कार्य वाही किया गया है। जो
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
मुहावरे को सटीक रूप से चरितार्थ कर रहा है। मामला इंगुरी गांव के निवासी योगेंद्र सिंह का है जो कि पुलिस को पत्र देकर न्याय की उम्मीद पाले बैठे थे किन्तु पट्टीदारों की पुलिसिया सेटिंग के खुद ही शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है पुराने जमीनी विवाद में एसडीएम न्यायालय भाटपार रानी में वाद दाखिल किया गया है। जबकि इस दौरान ही उक्त लोग रात में चोरी छिपे पेड़ काट लिए हैं । आप को बताते चलें की इसके पूर्व में भी कुछ इसी प्रकार का एक मामला भडसर ग्राम सभा का थाना प्रभारी बनकटा,उपजिलाधिकारी भाटपार रानी दोनों ही के संज्ञान में होते हुए वहां भी रात के अंधेरे में ही सरकारी चक मार्ग 7 डिसमिल के भूमिधर को करीब 13 डिसमिल जमीन पर अवैध निर्माण करा दिया गया है। वहीं जबसे वर्तमान उप जिलाधिकारी भाटपार रानी एवं थाना प्रभारी बनकटा आए हैं क्षेत्र के हर वे विवादित मामले जिसमें पूर्व के उप जिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी यथा इस्थीति बना कर शांति कायम रखने का काम कर रहे थे। अब ऐसे मामलों में भी प्रशासन द्वारा मनमानी रूप से एक पक्क्छीय कार्यवाही होने लगी है जो आम जनता में वर्तमान समय में तरह तरह के चर्चा को बल देने लगा है।
फिर भी यहां के जन प्रतिनिधि मस्त एवं जनता त्रस्त दिख रही है जिसकी कोई सुनने वाला नहीं है।वैसे सत्ता के लोग तो राम राज्य होने का दावा करते हैं। किन्तु यहां इसके उल्टा ही सब कुछ दिख रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

1 hour ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

2 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

2 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

13 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

13 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

13 hours ago