सिसवा- सिंदुरिया मार्ग क्षतिग्रस्त होने से छ:वर्षो मे दिक्कतों का सामना कर रहे राहगीर

जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार हुआ सिसवा - सिंदुरिया मार्ग 

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग सिसवा- सिंदुरिया मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस मार्ग के निर्माण की मांग की है।
मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा है। पिछले 6वर्ष पूर्व यह मार्ग बना भी था , लेकिन घटिया निर्माण के चलते यह मार्ग बनने के तुरंत बाद से ही टूटने लगा। वर्तमान की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। मुख्य मार्ग होने के कारण दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो लोग यात्रा करते हैं।यह मार्ग हेवती होते हुए चिऊटहा वाया सिंदुरिया के रास्ते जिला मुख्यालय को जोड़ती हैं लेकिन गड्ढे में मे तब्दील है जो रोजाना लोगों को आने जाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है तथा सैकड़ों लोगों को सिसवा से घुघली होते हुए महराजगंज जिला मुख्यालय जाना पड़ता ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवा वाया इ सिंदुरिया रोड दो विधान सभा क्षेत्र में आता है जिसमे सदर विधान सभा व सिसवा विधान सभा शामिल है फिर भी यह सड़क जगह जगह गड्ढो मे तब्दील है लोगो का कहना है कि दोनो विधायक के उपेक्षा से यह सड़क अधूरा है ।
राष्ट्र की परम्परा टीम से सिंदुरिया हरिहरपुर निवासी तरुण गुप्ता का कहना है कि जिले की सभी सड़कें बन रही हैं। लेकिन इस मार्ग का कोई सुधि लेने वाला नही है। जबकि यह सिसवा को जिला मुख्यालय से जोड़ने का मुख्य मार्ग है।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो लोग यात्रा करते हैं। व्यावसायिक रूप से यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन यह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है। जिससे सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है।
अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए यह मार्ग सबसे नजदीक व सुविधाजनक है। लेकिन टूटने के कारण इस मार्ग से यात्रा दुर्गम हो जाता है। मुख्यालय तक जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सबया निवासी विनय पाण्डेय ने कहा कि यह जिले को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है। विभागीय उदासीनता के कारण यह सड़क बनने के तुरंत बाद ही टूट गई है। अब इसका नवनिर्माण कराते हुए चौड़ी सड़क बननी चाहिए। जिससे आवागमन आराम दायक हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस लाइन गोरखपुर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने अर्पित की पुष्पांजलि दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की…

4 minutes ago

बरसात से परेशान किसानों में बढ़ी चिंता, राजकीय बीज भंडार पर मिनी किट का उठान ठप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) राजकीय बीज भंडार बेलहरी पर सरसों, मसूर, मटर, चना आदि फसलों के…

16 minutes ago

भारी वर्षा से सब्जियों की खेती चौपट, किसानों के सामने संकट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।…

24 minutes ago

झाड़-फूंक के बहाने महिला से अमानवीय कृत्य, वीडियो वायरल करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और अमानवीय कृत्य का…

4 hours ago

देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिरा गांधी ने दे दी प्राणों की आहुति – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सलेमपुर,…

4 hours ago

लौह इच्छाशक्ति से अखंड भारत गढ़ने वाले सरदार पटेल

भारत के इतिहास में कुछ ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय ने राष्ट्र…

6 hours ago