नवनियुक्त डीएम पहले कार्य दिवस के दिन ही अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

भ्रष्टाचार कदापि बर्दाश्त नहीं–डीएम

फरियादियों के फरियाद को तुरंत निस्तारित करें अधिकारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में अपने पहले कार्य दिवस के दिन कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया गया और उनके द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया।
नवनियुक्त जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके दायित्वों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं अपना परिचय भी सभी लोगों को दिया। परिचय के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य में सरकारी कर्मियों के विषय मे सामान्य धारणा होती है कि सरकारी कर्मी भ्रष्ट व शिथिल होते हैं और कार्य को लटका कर रखते हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि जनपद महराजगंज में इस प्रकार की शिकायत नहीं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अथवा आचरण संबंधी भ्रष्टाचार कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी लोग अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बने और उनकी समस्याओं का यथासंभव निस्तारण करें और अगर निस्तारण में कोई समस्या है तो फरियादी को उसके विषय मे अवगत कराएं, लेकिन अनावश्यक रूप से फरियादी को न लौटाएं। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यालय आने वाले कर्मियों के प्रति वही व्यवहार रखें, जिसकी अपेक्षा हम किसी कार्यालय में जाते समय खुद के लिए या अपने परिवारजनों के लिए करते हैं। कहा कि कर्मी कार्य को टाले नहीं बल्कि प्राथमिकता के आधार पर करें।
जिलाधिकारी का जनपद में स्वागत करते हुए अपर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करेंगे और उनके निर्णयों को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथ धर दूबे द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी अनुनय झा का जिलाधिकारी के रूप में जनपद महराजगंज पहला जिला है। उनका चयन वर्ष 2015 में आईएएस सेवा के लिए इसके पूर्व वो भारतीय राजस्व सेवा में चयनित हुए। जिलाधिकारी महराजगंज के पद पर तैनाती से पूर्व नगर आयुक्त मथुरा के पद पर तैनात रहे। जिलाधिकारी अनुनय झा मूलतः बिहार के मधुबनी जिले के हैं। इनकी आरंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई और इन्होंने अपना इंजीनियरिंग स्नातक आईआईटी रुड़की से किया।
बैठक में कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, अपर एसडीएम महेंद्र प्रताप, अपर एसडीएम नवीन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा, स्टेनो एडीएम केशव सहित कार्तिकेय, विनीत, मनीष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

7 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

8 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

9 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

9 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

9 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago