गड्ढों के वजह से सड़क पर राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

1 माह पूर्व ही बजट की मांग की

गयी है-अधिशासी अभियंता

दवरिया (राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद देवरिया वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत शहर के चकियाॅ ढाला से नहर और भीखमपुर रोड जोड़ती हुई पी डब्लू डी की सड़क का बहुत बुरा हाल है। आप को बता दें कि बिना बरसात के उक्त सड़क पर चलना दूभर था कि एक कहानी “”नीम चढ़ा करेला ” को चरितार्थ कर रहा बरसात से हुए जलजमाव से किसी को उक्त सड़क पर गिरने तो किसी के घायल होने के साथ आये दिन कपड़े खराब होने के एक दूसरे पर दोष देते मार पीट होने की घटना आम हो गई है।

इस सड़क पर समस्या अक्सर बनी रहती है जिससे आम जनमानस का चलना भी दुर्लभ है। सड़कों का यह बुरा हाल दुर्घटना को दावत देती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वहां से गुजर रहे राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। तथा गंदे पानी वह बरसात के पानी के निकलने की समुचित व्यवस्था भी नहीं उपलब्ध है वहां के लोगों से पूछा गया तो यह बताते हैं कि न अधिकारियों के पास लिखित कई बार शिकायत की गई है । इस क्षेत्र व वार्ड नंबर 3 के सभासद से पूछने पर कहा जाता है कि नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा कोई फंड अभी नहीं आया है।यह दुर्भाग्यपूर्ण है की जनप्रतिनिधियों को यह भी पता नहीं है की किस विभाग की सड़क है कहा से बात करने से मामले का समाधान होगा। जिसकी वजह से किसी भी नए कार्यों को कराने की अनुमति नहीं है ,आप को बता दे कि की यह मंशा दर्शाती है कि शासन द्वारा निर्देशित 25 नवंबर तक उत्तर प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगे। शासन की इस मंशा को नगर पालिका परिषद या सम्बंधित विभाग क्या कार्यवाही कर 3 साल से उपजी समस्या का निराकरण कर पाती है कि नही या देवरिया के नेताओं की नीरसता को ठेंगा दिखाती सड़क का हालत
उक्त संबंध में जब पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से बात हुई उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए शासन को विगत 1 माह पूर्व ही बजट के लिए स्वीकृत की मांग की गई है और जब बजट उपलब्ध होगा तो इस परियोजना पर कार्य किया जाएगा।

तीन साल पूर्व की जीवन जीने की आदी जनता फिलहाल इस जलजमाव गढ्ढा युक्त सड़क पर चलती रहे।जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा शासन की खामियों के चलते सड़क की स्थिति जैसे कि तैसी बनी रहने वाली हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

6 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

13 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

32 minutes ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

2 hours ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

2 hours ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

3 hours ago