डीएम ने अधिकारियों की टीम गठित कर गौशालाओं की कराई जांच

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में गौशालाओं की स्थिति जानने और गौशालाओं में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर गोशालाओं की जाँच करायी गयी।
जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों,बृहद गो संरक्षण केंद्र,कान्हा हाउस,कांजी हाउस का स्थलीय निरीक्षण 20 अधिकारियों की टीम गठित कर किया गया। इनमें उपायुक्त श्रम रोजगार, एआर कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर,नौतनवां,निचलौल आदि शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा गो आश्रय केंद्रों पर पशुओं की गणना करने के साथ-साथ केंद्रों पर भूसा, दाना, हरा चारा आदि की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की गई। इसके अलावा गोसेवकों की संख्या, उनकी उपस्थिति व मानदेय आदि के विषय मे भी जांच कर आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई गयी।
जिलाधिकारी ने कहा है कि शासन की मंशा है कि गोवंशीय पशुओं का बेहतर संरक्षण व संवर्द्धन हो और किसानों को भी किसी प्रकार की समस्या न हो। शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त आख्या के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। गो आश्रय केंद्रों में जो कमियां मिलेंगी, उनको दूर किया जाएगा और गो वंशीय पशुओं के बेहतर संरक्षण व संवर्द्धन को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाँच में जो लोग कार्य मे शिथिलता के दोषी पाए जाएंगे, उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही भी की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

14 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

14 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

15 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

15 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

15 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

15 hours ago