आगामी त्योहारो को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को गढ़िया रंगीन थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सदभावना बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी के बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस प्रशासन व विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और त्योहार को शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि वे शांति और अनुशासन का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।सभी मौजूद जनों ने एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करने और मिल-जुलकर इन्हें मनाने की बात पर जोर दिया। यदि कोई अनुशासन हीनता करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।बैठक के दौरान सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

9 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

11 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago