खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुहर्रम को लेकर खजनी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई । महुआ डाबर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित बैठक में क्षेत्र के मौलवी, ताजियादार एवं सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने की।
इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है, त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल कर उस का आनंद लें। किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जानी चाहिये, अराजक तत्वों या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
थानाध्यक्ष ने सरकार के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना मना है। तलवार ,चाकू, छुरी आदि का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन माननी पड़ेगी। निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए अन्यथा सख्त कार्रवाई निश्चित है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…