पूर्वी चंपारण में 4 साल पुराना पुलिया ध्वस्त

20 दिनों में 13वां ब्रिज हादसा

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
पुल गिरने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले से आया है। यहां मधुबन प्रखंड के लोहारगांवा गांव में बनी आरसीसी पुलिया शनिवार देर शाम बारिश की वजह से ध्वस्त हो गई। इस पुलिया का निर्माण चार साल पहले ही हुआ था। हाल के दिनों में पूर्वी चंपारण जिले में पुल गिरने का यह दूसरा मामला है। वहीं, राज्यभर में बीते 20 दिनों के अंदर 13 पुल ध्वस्त हो चुके हैं। नीतीश सरकार ने इन हादसों पर संज्ञान लेते हुए जल संसाधन और ग्रामीण कार्य विभाग के 17 इंजीनियरों को निलंबित भी किया था।जानकारी के अनुसार मधुबन के लोहरगांवा में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 2019 में करीब 2 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुलिया का निर्माण किया गया था, जो गिर गया। पुलिया ध्वस्त होने से लोहारगांवा ग्राम के सहनी टोला एवं अनुसूचित जाति टोला का सड़क संपर्क टूट गया। इससे करीब 400 लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के अभी पांच साल भी पूरे नहीं हुए। पुलिया ध्वस्त होने से लोग पगडंडी होकर आवागमन कर रहे हैं। गांव में बाइक भी नहीं पहुंच पा रही है। मुखिया कृष्णा देवी के पति शिव शंभू कुशवाहा ने बताया कि समयावधि पूरी होने पर पुलिया निर्माण के लिए योजना में लिया जाएगा।

बिहार में गिरे 12 में से 3 पुल किस विभाग के सरकार को पता नहीं जांच जारी

इससे पहले बीते 22 जून को पूर्वी चंपारण जिले के ही घोड़ासहन के अमवा में करीब 1.69 करोड़ की लागत से बना पुल ढलाई के बाद ही ध्वस्त हो गया था। बीते 18 जून से लेकर अब तक राज्य में कुल 13 पुल गिर चुके हैं। अकेले सारण और सीवान जिले में इसी हफ्ते एक के बाद एक 6 पुल गिर गए थे, बिहार सरकार द्वारा राज्यभर के पुलों का निरीक्षण भी कराया जा रहा है। सरकार का दावा है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पुलों की लागत ठेकेदारों से वसूल की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

18 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago