बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही दी जाए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्युत विभाग और नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

18 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

18 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

18 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago