दीपावली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

शांतिपूर्वक मनाए दीपावली त्यौहार : राकेश कुमार पाण्डेय

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आगामी दीपावली गोवर्धन पूजा,भैय्या दुइज एवं श्री गणेश मां लक्ष्मी पुजा को लेकर के थाना नवाबगंज के थाना प्रभारी राकेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई ,जिसमें क्षेत्र में दिपावली पर्व पर श्री गणेश मां लक्ष्मी मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन को लेकर के क्षेत्र के समिति अध्यक्ष ग्राम प्रधान सहित धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई।
जिसमें समिति के अध्यक्षों से शांतिपूर्वक पर्व को मनाने व किसी प्रकार का भेदभाव ना करते हुए आपस में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पीस कमेटी की मीटिंग में थाना प्रभारी ने बताया कि सभी ग्राम सभा के प्रधान अपने अपने ग्राम सभा में दिपावली पूजन पर श्री गणेश मां लक्ष्मी पुजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाने पर प्रशासन का सहयोग करते हुए शासनादेश का पालन करें जिससे त्यौहार में कोई आपदा न हो और शांति व्यवस्था कायम रहे।
थाना अध्यक्ष ने कहा अगर किसी प्रकार का कोई अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी समिति अध्यक्ष ध्यान दें की पुजा पंडाल में डीजे पर कोई भी किसी प्रकार का आपत्तिजनक व भड़काऊ गाने न बजाएं जिससे उसका कोई विरोध करें और आपस में असमंजसता फैलें इस क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवन्त सिंह ने कहा की हम सब शासन प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए आपस में मिलजुल करके दीपावली , श्री गणेश मां लक्ष्मी पूजा खुशियों का त्योहार मनाए ।
पीस कमेटी मीटिंग में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार यादव ने दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि हम त्यौहार को खुशियों में बांट कर मनाएं इस क्रम में अशोक कुमार जायसवाल, चौकी प्रभारी समतालिया के विजय चौधरी उपनिरीक्षक विशिष्ट यादव, रामाज्ञा यादव, राधेश्याम, जितेन्द्र राज सिंह सहित
क्षेत्र के ग्राम प्रधान गुलरिहा के नगेन्द्र वर्मा, ग्राम प्रधान नन्काऊ प्रसाद मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रफीक अहमद, प्रधान प्रतिनिधि बेचेलाल जयसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तक्मश खान, ग्राम प्रधान सलीम, अनिल सिंह सहित समाजसेवी व समिति अध्यक्ष मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

37 minutes ago

Wheat MSP 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! ₹2585 प्रति क्विंटल MSP तय, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

भारत सरकार के Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution के अंतर्गत खाद्य एवं…

42 minutes ago

Deoria News: आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर

भलुअनि/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र भलूअनी में मां सरस्वती आई टी आई…

49 minutes ago

Nepal Waterfall Tragedy: झरने में नहाने गए युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में झरने में नहाने के दौरान…

55 minutes ago

Deoria News: कपरवार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, समाजवाद के विचारों की गूंज

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती कपरवार…

59 minutes ago

महिला सुरक्षा संस्थाओं का पतन

अंधविश्वास, राजनीति और नैतिक पतन ✍️ डॉ. सत्यवान सौरभ हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र महिला…

1 hour ago