Categories: Uncategorized

बकरीद के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी बकरीद त्योहार के दृष्टिगत जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम मुसहरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इस अवसर पर ग्राम के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान और अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और इसे सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने धर्मसिंहवा कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा सहित पुलिस और तहसील के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा सहित पुलिस और तहसील से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

5 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

13 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

13 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

13 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

13 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

13 hours ago