योग बंधन से वैश्विक सद्भाव और समग्र स्वास्थ्य का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “योग बंधन” नामक एक भव्य अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अपने उद्घाटन भाषण में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों, विशेष रूप से योग को वैश्विक मंचों पर बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया है।
मुख्य वक्ता प्रो. विजय चाहल ने “बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए योग” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का साधन नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और मानसिक शांति का सेतु भी है।
कार्यक्रम में साउथ पैसिफिक विश्वविद्यालय ने सहभागिता की, जो कुक द्वीप, फिजी, किरिबाती, मार्शल द्वीप, नाउरु, नियू, समोआ, सोलोमन द्वीप, टोकेलाउ, टोंगा, तुवालु और वानुआतु जैसे 12 देशों में कार्यरत एक क्षेत्रीय विश्वविद्यालय है।
कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश योग प्रशिक्षक, छात्र और शिक्षक थे। कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय अतिथियों की उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से योग शिक्षिका रंभा महाराज, सल्विया पुर्डे (न्यूज़ीलैंड), प्रो. आर.के. प्रजापति (यूएसपी), मेघनाथ (भारतीय उच्चायोग, सुवा फिजी), जेफ सैमुअल, डेनिस सेन, लितिया वेइताटा, एसिनाते, एली वाका, और जालेसी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि “योग बंधन केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह एकता, कल्याण और साझा वैश्विक मूल्यों का संदेश है।” यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

6 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

19 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

19 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

20 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

22 hours ago