मोहर्रम को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न


त्योहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) दिशा श्रीवास्तव ने की।एसडीएम ने कहा कि मोहर्रम समेत सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजनों में किसी प्रकार की अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सीओ दीपक शुक्ल ने कहा कि मोहर्रम के दौरान ताजिया और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मगुरुओं से निरंतर संवाद स्थापित कर दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार में व्यवधान डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के प्रति आभार जताते हुए लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।बैठक में पूर्व प्रधान फजरूल रहमान, अशलम भाई, मेराज, अफजल, सहवाज, जैनूल अख्तर, मंजूर आलम, प्रदीप यादव, प्रधान जैनूल आबदीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

7 minutes ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

26 minutes ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

41 minutes ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

2 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

2 hours ago

मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर बरहज पहुंचे शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…

2 hours ago